Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

महेशतल्ला के अपार्टमेंट में आग

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया और उसे बगल के अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोक लिया

01 Mar 2026

महेशतल्ला के अपार्टमेंट में आग


कोलकाता। महेशतला नगरपालिका के एक उच्च स्तरीय आवासीय परिसर में रविवार शाम उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक पांच मंजिला इमारत के फ्लैट में भीषण आग लग गई। रसोईघर से शुरू हुई चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि फ्लैट में मौजूद वृद्ध दंपती समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। 
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के समय फ्लैट में केवल वृद्ध पति-पत्नी ही मौजूद थे। रसोई में खाना बनाने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी किसी काम से महिला दूसरे कमरे में चली गईं। इसी दौरान चूल्हे पर रखी कड़ाही का तेल अत्यधिक गर्म होकर आग के गोले में तब्दील हो गया। जब तक दंपती कुछ समझ पाते, लपटों ने रसोई की छत और कैबिनेट को पकड़ लिया। धुएं का गुबार उठता देख दंपती शोर मचाते हुए सीढिय़ों के रास्ते नीचे की ओर भागे। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में फ्लैट में रखा कीमती फर्नीचर, टीवी, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर कोयला हो गए। पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए पाइप और बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटों पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। पूरी इमारत में धुंआ भर जाने से अन्य निवासियों में भी दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी युद्धस्तर पर मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया और उसे बगल के अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोक लिया। 
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण रसोई में गर्म तेल का ओवरहीटिंग होना लग रहा है। हालांकि, शॉर्ट सर्किट की संभावना को भी नकारा नहीं जा रहा है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या आवासीय परिसर में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्रियाशील थे या नहीं। रविवार शाम हुई इस घटना ने बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महेशतल्ला के अपार्टमेंट में आग
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया और उसे बगल के अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोक लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News