Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एसएसकेएम अस्पताल में लगी आग, मरीजों में अफरा-तफरी

प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

31 Jul 2025

एसएसकेएम अस्पताल में लगी आग, मरीजों में अफरा-तफरी

कोलकाता। कोलकाता के प्रतिष्ठित राजकीय एसएसकेएम अस्पताल में गुरुवार को अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के डिस्प्ले बोर्ड में लगी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में भारी दहशत फैल गई।
हालांकि, आग फैलने से पहले ही उसे काबू में कर लिया गया। अस्पताल परिसर में ही मौजूद अग्निशमन दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। एहतियातन इमरजेंसी विभाग के आसपास की जगहों को सील कर दिया गया और किसी को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। अस्पताल के गेट के सामने रस्सी से बैरिकेडिंग कर दी गई ताकि भीड़ को रोका जा सके।
प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
गुरुवार दोपहर के समय वारदात के बाद कुछ देर के लिए आसपास के मरीजों को बाहर निकालने की तैयारी की गई थी। हालांकि इसकी जरूरत नहीं पड़ी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसएसकेएम अस्पताल में लगी आग, मरीजों में अफरा-तफरी
प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News