Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पार्क स्ट्रीट के रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगते ही रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया गया

09 Aug 2025

पार्क स्ट्रीट के रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला

कोलकाता। शुक्रवार रात पार्क स्ट्रीट स्थित एक नामी रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। रात लगभग 9:50 बजे लगी इस आग से रेस्टोरेंट और आसपास का इलाका घने काले धुएं से भर गया। सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तेजी से बचाव एवं आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग पर करीब डेढ़ घंटे के अंदर ही काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगते ही रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया गया। धुआं ज्यादा फैलने से आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।
उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जून में दक्षिण कोलकाता के शरत बोस रोड स्थित एक होटल में आग लगी थी, जिसमें कम से कम 50 लोग फंस गए थे। उस समय दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया था। वहीं, अप्रैल में बड़े बाज़ार के मदन मोहन मछुआबाजार फलपट्टी के एक होटल में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना में दमकल की 10 गाड़ियों ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था और हाइड्रोलिक लैडर की मदद से 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पार्क स्ट्रीट के रेस्टोरेंट में लगी आग
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगते ही रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News