Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मप्र के उज्जैन के महाकाल मंदिर में लगी आग, एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जलीं

इस हादसे के कारण मंदिर में दूर से ही धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। आग लगने के बाद मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोकना पड़ा।

05 May 2025

मप्र के उज्जैन के महाकाल मंदिर में लगी आग, एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जलीं

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में सोमवार को दोपहर में अचानक आग लग गई, जिससे भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धलुओं में हड़कंप मच गया। आग मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम की छत पर लगी थी, जिसमें पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जल गईं। इस हादसे के कारण मंदिर में दूर से ही धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। आग लगने के बाद मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोकना पड़ा।

घटना मंदिर के गेट नंबर एक पर स्थित अवंतिका गेट के सोलर पैनल के कंट्रोल रूम में लगी। यह कंट्रोल रूम महाकाल मंदिर की छत पर स्थित है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद मंदिर के गेट को दोबारा खोल दिया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोशन सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा, नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक सहित अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। आग से पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां पूरी तरह जल गईं।

महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि आग नियंत्रण कक्ष की छत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरी में लग गई थी। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। केवल बैटरियों काे ही नुकसान पहुंचा है। आग की घटना के दौरान एहतियात के दौर पर श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश रोक दिया गया था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और दर्शन की व्यवस्था पुनः प्रारंभ कर दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के उज्जैन के महाकाल मंदिर में लगी आग, एयर क्वालिटी मैने
इस हादसे के कारण मंदिर में दूर से ही धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। आग लगने के बाद मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोकना पड़ा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News