Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

भवानीपुर में पुलिस अस्पताल के पास लगी आग, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दी गई जानकारी

बताया गया कि यह घटना भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के 71 नंबर वार्ड की बेनीनंदन स्ट्रीट पर घटी। यहां पुलिस अस्पताल के समीप एक पेड़ में पहले आग लगी।

26 Jun 2025

भवानीपुर में पुलिस अस्पताल के पास लगी आग, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दी गई जानकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में बुधवार देर रात आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। भवानीपुर पुलिस अस्पताल के पास रात करीब 12:30 बजे आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।

बताया गया कि यह घटना भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के 71 नंबर वार्ड की बेनीनंदन स्ट्रीट पर घटी। यहां पुलिस अस्पताल के समीप एक पेड़ में पहले आग लगी। देखते ही देखते पूरे इलाके में जलने की तेज गंध फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू की। आसपास मौजूद होटल के कर्मचारी और वहां खाने आए लोग भी राहत कार्य में जुट गए।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी थी, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक आग काफी हद तक बुझ चुकी थी। दमकल की देरी को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बिजली की केबल और इंटरनेट के तारों के उलझने से यह आग लगी। पुलिस और दमकल विभाग ने पुष्टि की है कि घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के ही 74 नंबर वार्ड, खिदिरपुर इलाके में भी आग लगने की घटना हुई थी। उस समय भी दमकल के देर से पहुंचने की शिकायत सामने आई थी, जिसे दमकल मंत्री सुजीत बोस ने खारिज कर दिया था। अब कुछ ही दिनों के भीतर फिर एक बार आग लगने की घटना ने सुरक्षा और आपात सेवाओं की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस समय जगन्नाथ मंदिर में पहले रथयात्रा उत्सव के अवसर पर दीघा में मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, इस घटना की जानकारी बुधवार देर रात ही मुख्यमंत्री को भेज दी गई है। उन्होंने आग की स्थिति की जानकारी भी अधिकारियों से ली है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भवानीपुर में पुलिस अस्पताल के पास लगी आग, मुख्यमंत्री ममता ब
बताया गया कि यह घटना भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के 71 नंबर वार्ड की बेनीनंदन स्ट्रीट पर घटी। यहां पुलिस अस्पताल के समीप एक पेड़ में पहले आग लगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News