Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

प्रिंस अनवर शाह रोड पर बस्ती में आग, अग्निदग्ध युवक ऊपर से कूदा

दूसरी तरफ पार्षद मौसमी दास पर भी घटना के साढ़े तीन घंटा बाद घटनास्थल पर पहुंचने को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा गया

28 Oct 2024

प्रिंस अनवर शाह रोड पर बस्ती में आग, अग्निदग्ध युवक ऊपर से कूदा

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के प्रिंस अनवर शाह रोड पर स्थित एक बस्ती में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे बस्ती की कई झोपडिय़ां जलकर खाक हो गईं। तो वही एक युवक बुरे तरीके से झुलस गया है। युवक का नाम राणा नस्कर(21)है। अग्रिदग्ध अवस्था में ही युवक ऊपर से कूद गया, जिसे एमआर बंगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग ने सूचना मिलते ही पांच दमकल की गाडिय़ां मौके पर भेजीं और करीब पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब साढ़े पांच बजे बस्ती में आग लगने की सूचना मिली थी। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र घनी आबादी और संकरी गलियों से भरे होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे कई झोपडिय़ां आग की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दमकल गाडिय़ों के देर से पहुंचने के कारण आग और ज्यादा फैल गई। सूत्रों के अनुसार, 5 से 6 कमरे आग की चपेट में आ गये और जिसमें से दो कमरे पूरे तरीके से जल कर राख हो गए है। 
आरोप है कि दमकल विभाग और स्थानीय थानों के बीच इलाके के अधिकार क्षेत्र को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही, जिससे आग बुझाने में देरी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुरुआत में यह विवाद रहा कि घटनास्थल गोल्फ ग्रीन थाना क्षेत्र में आता है या चारू मार्केट के तहत। अंतत: लेक थाने में इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल मौके पर पहुंची। मौके पर साउथ ईस्ट डिवीजऩ के डीसी भोलानाथ पांडेय भी पहुँचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनके तरफ से कई शिकायतें आ रही है। हम शिकायतों को ज़रूर देखेंगे। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पीसीआर वैन, थाना के पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीम और दमकल की टीम उपस्थित है और सभी सक्रियता से काम कर रहे है। 
दूसरी तरफ पार्षद मौसमी दास पर भी घटना के साढ़े तीन घंटा बाद घटनास्थल पर पहुंचने को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा गया। पार्षद ने कहा कि उनका फोन साइलेंस में था इसलिए वह देख नहीं पायी। बाद में मेयर परिषद सदस्य देवाशीष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो घर जले हैं उन्हें बनाकर दिया जायेगा। पुलिस और पार्षद को लेकर लोगों की शिकायत पर देवाशीष कुमार ने कहा कि वह इसको देखेंगे। पार्षद को सूचना मिलने पर ही तो वह मौके पर पहुंचेगी।
बताया जा रहा है कि घर मे ई स्कूटी चार्ज पर लगा था तभी अचानक स्कूटी की बैटरी विस्फोट होती है। कमरे में मौजूद युवक कुछ दूर पर जा गिरता है। उसे पुलिस जाकर बचाती है और अस्पताल में भर्ती करती है। युवक की परिस्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। इसके अलावा, जानकारी के अनुसार कमरे में मौजूद गैस सिलिंडर के विस्फोट से भी आग फैल गई जिस कारण आग को बुझाने में काफी समय लग जाता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रिंस अनवर शाह रोड पर बस्ती में आग
दूसरी तरफ पार्षद मौसमी दास पर भी घटना के साढ़े तीन घंटा बाद घटनास्थल पर पहुंचने को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News