Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के अकादमिक बिल्डिंग में आग, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के ओवन से हादसा

घटना दोपहर 12 बजे के आसपास माइक्रोबायोलॉजी विभाग के 'हॉट एयर ओवन' में आग लगने से हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विभाग में प्रयोग के लिए उपयोग किए जाने वाले इस ओवन में विस्फोट के साथ आग लगी।

05 Dec 2024

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के अकादमिक बिल्डिंग में आग, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के ओवन से हादसा

कोलकाता। गुरुवार दोपहर आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अकादमिक बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना दोपहर 12 बजे के आसपास माइक्रोबायोलॉजी विभाग के 'हॉट एयर ओवन' में आग लगने से हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विभाग में प्रयोग के लिए उपयोग किए जाने वाले इस ओवन में विस्फोट के साथ आग लगी।

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, घटना के समय माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई। ऐसा माना जा रहा है कि बिजली की गड़बड़ी के कारण ओवन में विस्फोट हुआ और आग लग गई। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले रविवार को हावड़ा फूल बाजार के पास एक दुकान में आग लग गई थी। इसके अलावा, बाईपास के पास कालिकापुर की बस्ती और उल्टाडांगा की झुग्गियों में भी आग की घटनाएं हुईं। पुलिस के अनुसार, पिछले 15 दिनों में कोलकाता में 25 आगजनी की घटनाएं दर्ज की गई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर मेडिकल कॉलेज के अकादमिक बिल्डिंग में आग, माइक्रोबायो
घटना दोपहर 12 बजे के आसपास माइक्रोबायोलॉजी विभाग के 'हॉट एयर ओवन' में आग लगने से हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विभाग में प्रयोग के लिए उपयोग किए जाने वाले इ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News