Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

हाईकोर्ट के पास चारुशिला ट्रस्ट बिल्डिंग के मीटर बॉक्स में आग

सुरक्षा के मद्देनजर पूरे भवन की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई

30 May 2026

हाईकोर्ट के पास चारुशिला ट्रस्ट बिल्डिंग के मीटर बॉक्स में आग

कोलकाता। कोलकाता के व्यस्त कारोबारी क्षेत्र और हाई कोर्ट परिसर के निकट स्थित 10, ओल्ड पोस्ट ऑफिस स्ट्रीट की चारुशिला ट्रस्ट बिल्डिंग के मीटर बॉक्स में अचानक आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भवन के मीटर बॉक्स में आग लगने के बाद धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों और भवन में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद भवन की जांच की गई ताकि किसी भी प्रकार के पुन: सुलगने या शॉर्ट सर्किट की संभावना को रोका जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे भवन की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि आग मीटर बॉक्स तक ही सीमित रही, जिससे भवन के अन्य हिस्सों में नुकसान नहीं हुआ। 
घटना के समय इमारत में मौजूद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली। चूंकि यह इलाका हाईकोर्ट और कई महत्वपूर्ण कार्यालयों के निकट स्थित है, इसलिए आग की खबर से आसपास के क्षेत्र में भी चिंता का माहौल बन गया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चारुशिला ट्रस्ट बिल्डिंग के मीटर बॉक्स में आग
सुरक्षा के मद्देनजर पूरे भवन की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News