Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की सभा के पास आग से अफरा-तफरी, जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है? और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए

08 Apr 2026

श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की सभा के पास आग से अफरा-तफरी, जांच के निर्देश

हुगली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की श्रीरामपुर में बुधवार को आयोजित चुनावी सभा के दौरान मंच के पास आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दर्शक दीर्घा के समीप अचानक आग की चिंगारियां देखी गईं, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए।
स्थिति को देखते हुए ममता बनर्जी ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और घटना पर तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ढीले विद्युत कनेक्शन के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे एक खुले बॉक्स से चिंगारियां निकलने लगीं। हालांकि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने तुरंत मौके को घेरकर स्थिति को नियंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है? और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अभिषेक बनर्जी की बीरभूम जिले के लाभपुर में सभा के दौरान आग लगने की घटना सामने आई थी, हालांकि तब भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।
बुधवार सुबह ममता बनर्जी कालीघाट स्थित अपने आवास से रैली निकालकर अलीपुर के सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं, जहां उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद वह प्रचार के लिए निकलीं और हुगली जिले के विभिन्न इलाकों में सभाएं कीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता की सभा के पास आग से अफरा-तफरी, जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है? और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News