Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हरिश्चंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल में आग की दहशत

उनका दावा है कि आग किसी के धूम्रपान कर कूड़े के ढेर में फेंकने से लगी है

18 Feb 2025

हरिश्चंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल में आग की दहशत

मालदा। जिले के हरिश्चंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल में आग लगने की दहशत फ़ैल गयी। आग के कारण वार्डों में धुंआ भर गया। इस धुएं के कारण मरीजों से लेकर डॉक्टरों तक को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य किया।
बताया जा रहा है कि हरिश्चंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल के बगल में कूड़े का ढेर है। मंगलवार किसी तरह वहां से आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरा वार्ड जहरीले धुएं से भर गया। दहशत में प्रसव से लेकर अन्य मरीज वार्ड से बाहर निकलने लगे। डॉक्टर और नर्स मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इस दौरान सांस लेने में दिक्कत के कारण कई मरीजों की तबीयत बिगड़ गई। सभी मरीज सुरक्षित बताए जा रहे है। जब कूड़े के ढेर में लगी आग की जानकारी अस्पताल अधिकारियों को हुई तो अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
मरीजों का आरोप है कि सफाईकर्मी कूड़े के ढेर में कभी-कभी आग लगा देते हैं जहां अस्पताल का कचरा जमा होता है। जिससे धुंआ अस्पताल के वार्डों मे भर जाता है। जिससे सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। आज भी सफाईकर्मी ने कूड़े की ढेर में आग लगाई है। हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने मरीजों के इस आरोप को मानने से इनकार कर दिया। उनका दावा है कि आग किसी के धूम्रपान कर कूड़े के ढेर में फेंकने से लगी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हरिश्चंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल में आग की दहशत
उनका दावा है कि आग किसी के धूम्रपान कर कूड़े के ढेर में फेंकने से लगी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News