Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

मुकुल रॉय के निधन पर फिरहाद हाकिम का भाजपा पर आरोप

उन्होंने कहा कि भाजपा की मानसिक प्रताड़ना ने मुकुल रॉय को अंदर से तोड़ दिया और उन्हें मौत की ओर धकेला

23 Feb 2026

मुकुल रॉय के निधन पर फिरहाद हाकिम का भाजपा पर आरोप

कोलकाता। इस साल के विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति के दिग्गज नेता मुकुल रॉय का निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद रविवार रात न्यूटाउन स्थित एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मृत्यु के समय उनकी उम्र 71 वर्ष थी। अस्वस्थता के कारण लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर रहने के बावजूद विशेषकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के संगठन विस्तार में उनका योगदान अहम माना जाता है।
फिरहाद हाकिम ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की स्थापना काल से जुड़े मुकुल रॉय बाद में राजनीतिक मोड़ लेते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और फिर दोबारा तृणमूल में लौट आए थे। हालांकि भाजपा के दबाव का असर उनके ऊपर बना रहा। उनके इसी राजनीतिक सफर को लेकर कोलकाता के मेयर तथा राज्य के मंत्री फिरहाद हाकिम ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की मानसिक प्रताड़ना ने मुकुल रॉय को अंदर से तोड़ दिया और उन्हें मौत की ओर धकेला।
सोमवार सुबह उनके निधन की खबर फैलते ही राज्य के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय राजनीति में भी पहचान रखने वाले इस वरिष्ठ नेता को पार्टी की सोच से ऊपर उठकर नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। कोई सोशल मीडिया के माध्यम से, तो कोई शोक संदेश भेजकर तथा कई नेता व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करते दिखे।
न्यूटाउन स्थित अस्पताल से सोमवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर विधानसभा लाया गया, जहां मंत्रियों और विधायकों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान फिरहाद हाकिम ने आरोप लगाया कि 2017 में भाजपा में शामिल होने के पीछे मुकुल रॉय पर दबाव बनाया गया था और उसके बाद भी उन पर मानसिक दबाव बना रहा। उन्होंने कहा कि मुकुल दा जैसे लोगों को डर दिखाकर दबाव में रखा गया, वही उनकी भीतरी लड़ाई का कारण बना।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुकुल रॉय के निधन पर फिरहाद हाकिम का भाजपा पर आरोप
उन्होंने कहा कि भाजपा की मानसिक प्रताड़ना ने मुकुल रॉय को अंदर से तोड़ दिया और उन्हें मौत की ओर धकेला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News