Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

तारातला वेयरहाउस हादसे पर फिरहाद हकीम ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

घटना को लेकर पूरे राज्य में चिंता और संवेदना का माहौल बना हुआ है

25 Jun 2026

तारातला वेयरहाउस हादसे पर फिरहाद हकीम ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

कोलकाता। कोलकाता के तारातला स्थित वेयरहाउस में हुई दुखद घटना को लेकर कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के पूर्व मेयर और राज्य के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अपने संदेश में फिरहाद हकीम ने लिखा कि तारातला की इस घटना से वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की वह प्रार्थना करते हैं।
साथ ही उन्होंने पीड़ितों के लिए त्वरित चिकित्सा व्यवस्था किए जाने पर वर्तमान सरकार का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना राहत कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
गौरतलब है कि तारातला वेयरहाउस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है तथा प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना को लेकर पूरे राज्य में चिंता और संवेदना का माहौल बना हुआ है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तारातला वेयरहाउस हादसे पर फिरहाद हकीम ने जताया दुख
घटना को लेकर पूरे राज्य में चिंता और संवेदना का माहौल बना हुआ है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News