Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

विधानसभा में ऋतब्रत से मिले फिरहाद हकीम, सियासी अटकलें तेज

फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है

08 Jun 2026

विधानसभा में ऋतब्रत से मिले फिरहाद हकीम, सियासी अटकलें तेज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार को उस समय नई अटकलों को हवा मिल गई, जब कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम विधानसभा परिसर में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के कक्ष में जाते देखे गए। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, फिरहाद हकीम के साथ निलंबित तृणमूल कांग्रेस विधायक संदीपन साहा भी मौजूद थे। दोनों के विपक्षी नेता के कक्ष में जाने को लेकर सियासी गलियारों में कई सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान विधानसभा परिसर में मौजूदगी और विपक्षी खेमे के साथ संपर्क को लेकर विभिन्न राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। खासकर ऐसे समय में जब तृणमूल कांग्रेस के भीतर और दिल्ली की राजनीति में लगातार उथल-पुथल की खबरें सामने आ रही हैं।
दिन की शुरुआत में ही दिल्ली में राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया था, जब तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी और उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही लोकसभा के कुछ सांसदों द्वारा कथित रूप से एनडीए खेमे में शामिल होने संबंधी पत्र देने की भी चर्चा सामने आई, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल हैं, जिससे पार्टी के भीतर और बाहर राजनीतिक समीकरणों को लेकर अलग-अलग संकेत मिल रहे हैं।
विधानसभा में फिरहाद हकीम काले शीशे वाली गाड़ी से पहुंचे और मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते नजर आए। हाल ही में कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से उनके इस्तीफे के बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हकीम पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद खास माने जाते हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा में ऋतब्रत से मिले फिरहाद हकीम, सियासी अटकलें तेज
फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News