वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
डर से अब नहीं लगता डर
कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के डिप्टी मेयर अतिन घोष के आवास पर पड़े सीबीआई छापे को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर गर्मी आ गई है। इस छापेमारी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताया।फिरहाद हकीम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह छापा पूरी तरह राजनीति से ओतप्रोत है। लेकिन अब हम डर से डरते नहीं। तृणमूल कांग्रेस को दबाने की कोशिशें पहले भी हुई हैं, आगे भी होंगी, लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे तृणमूल नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव से पहले सीबीआई और ईडी की 'फील्डिंगÓ बंगाल में लगाई जाती है, लेकिन इससे जनता का विश्वास डिगा नहीं है।
फिरहाद हकीम ने दावा किया कि तमाम केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई और राजनीतिक साजिशों के बावजूद बंगाल की जनता का भरोसा ममता बनर्जी में अडिग है। उन्होंने कहा कि चौथी बार भी ममता बनर्जी ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी, चाहे केंद्र सरकार कितनी भी जांच एजेंसियों को मैदान में उतार दे।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगातार यह आरोप लगाया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को डराने और बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। पार्टी यह भी कह चुकी है कि वह सड़कों पर जनता के बीच भी जाएगी और संसद में भी आवाज उठाएगी।