Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

कोलकाता के तिलजला में फायरिंग, युवक घायल

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है

24 Feb 2026

कोलकाता के तिलजला में फायरिंग, युवक घायल

कोलकाता। महानगर के तिलजला इलाके में सोमवार देर रात गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। व्यक्तिगत विवाद के बाद हुई इस फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम मोहम्मद नियाज है। उसे रात में ही एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम किसी बात को लेकर नियाज और मोहम्मद सलमान के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था।
आरोप है कि देर रात सलमान ने नियाज को घर से बाहर बुलाया और उस पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगते ही नियाज मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि आरोपित सलमान का आपराधिक संबंध रहा है। उसके खिलाफ चोरी, डकैती और जबरन वसूली जैसे कई आरोप पहले से दर्ज हैं। हालांकि दोनों के बीच विवाद किस कारण से शुरू हुआ, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता के तिलजला में फायरिंग, युवक घायल
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News