Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

पाटुली में बहुमंजिली इमारत की छत पर फायरिंग, एक युवक की मौत

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद पाटुली थाने और लालबाजार हॉमिसाइड विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजकर जांच शुरू कर दी

26 Mar 2026

पाटुली में बहुमंजिली इमारत की छत पर फायरिंग, एक युवक की मौत

कोलकाता। कोलकाता के पाटुली इलाके में बुधवार रात बहुमंजिली इमारत की छत पर हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई, जहां स्थानीय लोग और पुलिस ने इसे लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। मृतक की पहचान राहुल डे (36) के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम जीत मुखोपाध्याय बताया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक और घायल युवक पूर्व परिचित थे, लेकिन लंबे समय से उनके बीच संपर्क नहीं था। बुधवार रात जीत के फ्लैट में पार्टी चल रही थी, जिसमें राहुल भी मौजूद था। पार्टी के दौरान कुछ लोग छत पर शराब पी रहे थे और विवाद के बाद फायरिंग हुई। पड़ोसियों ने आधी रात के आसपास तीन राउंड की गोलीबारी सुनी। गोली चलने के बाद वहां मौजूद लोग मौके से फरार हो गए।
राहुल के भाई और मां मौके पर पहुंचे और उन्हें रक्तरंजित स्थिति में पाया। गंभीर रूप से घायल जीत को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जित का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद पाटुली थाने और लालबाजार हॉमिसाइड विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजकर जांच शुरू कर दी।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जीत के खिलाफ पुलिस के पास पहले से कई शिकायतें दर्ज हैं और वह विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहा है। कुछ स्थानीय निवासी दावा करते हैं कि वह 101 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस के काउंसिलर के करीबी थे। विवाद के कारण पुलिस के रिकॉर्ड में कई बार उन्हें गिरफ्तार भी किया गया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि फायरिंग दो समूहों के बीच सिंडिकेट और धन के वितरण को लेकर हुए विवाद के चलते हुई। इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम दीप राय, विधान बंद्योपाध्याय, राजा बनिक और जयंत घोष शामिल हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पाटुली में बहुमंजिली इमारत की छत पर फायरिंग, युवक की मौत
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद पाटुली थाने और लालबाजार हॉमिसाइड विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजकर जांच शुरू कर दी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News