Please wait

पहले शरीर से लड़े फिर ठुकरा दी 50 लाख वाली नौकरी, मुंह से टाइपिंग करने वाले तुहिन की कहानी

यहां तक कि उन्हें राष्ट्रपति और राज्यपाल से भी इनाम मिला है

10 Dec 2024

पहले शरीर से लड़े फिर ठुकरा दी 50 लाख वाली नौकरी, मुंह से टाइपिंग करने वाले तुहिन की कहानी

कोलकाता। अगर हमारी जिंदगी में थोड़ी सी दिक्कत आती है तो हम अक्सर अपनी किस्मत को बुरा-भला कहने लगते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे हिम्मत वाले लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं, जो अपने हालातों से हारा नहीं और खूब मेहनत की। 
मामला खडग़पुर से सामने आया है, जहां पर एक दिव्यांग लड़के तुहिन ने हाथों से न लिख पाने के बावजूद भी कंप्यूटर साइंस से बीटेक की डिग्री ली और 4 लाख रुपये महीने की सैलरी और 50 लाख रुपये पैकेज वाली नौकरी भी ठुकरा दी। तुहिन ने 2017 में खडग़पुर आईआईटी स्थित केंद्रीय विद्यालय से माध्यमिक परीक्षा दी थी। उन्होंने राजस्थान कोटे से हायर सेकेंडरी की परीक्षा दी। इसके बाद तुहिन ने शिवपुर से कंप्यूटर साइंस से बीटेक की डिग्री ली। हाथ से न लिख पाने के बावजूद, तुहिन ने परीक्षा के दौरान कभी किसी को लेखक के रूप में नहीं लिया। उन्होंने अपने मुंह में पेन या पेंसिल लेकर अपनी परीक्षा दी। हालांकि पन्ने पलटने में शिक्षक उनकी मदद करते हैं। सिर्फ पेन-पेंसिल ही नहीं तुहिन अपने मुंह से लैपटॉप पर टाइपिंग भी कर सकते हैं। उनके लिए यह सब कुछ इतना ही नॉर्मल है, जितना बाकी लोगों के लिए होता है। वह किसी भी चीज को समस्या नहीं मानते।
तुहिन का कहना है कि मैं मुंह से नॉर्मल पेन या पेंसिल से लिखता हूं। परीक्षा के दौरान ज्यादा समय भी मैं नहीं लेता। मुंह से चित्र बनाना या कंप्यूटर चलाना बहुत मुश्किल नहीं है। तुहिन की अगले साल फरवरी में एमटेक की प्रवेश परीक्षा है, जिसके लिए वह तैयारी कर रहे हैं। तुहिन का इरादा ज्यादा ज्ञान लेना है। उनकी मंजिल नौकरी करना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अंतरिक्ष यान पर रिसर्च करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने कॉलेज कैंपस में 50 लाख के पैकेज वाली नौकरी को भी ठुकरा दिया। मां सुजाता ने कहा कि बेटे का रोजाना काम करना पड़ता है लेकिन तुहिन पढ़ाई में बहुत अच्छा है और बहुत मेहनती है। तुहिन अपनी मेहनत से पहले भी कई पुरस्कार जीत चुके हैं। यहां तक कि उन्हें राष्ट्रपति और राज्यपाल से भी इनाम मिला है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहले शरीर से लड़े फिर ठुकरा दी 50 लाख वाली नौकरी
यहां तक कि उन्हें राष्ट्रपति और राज्यपाल से भी इनाम मिला है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News