Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की पहली झलक आई सामने

खास बात यह है कि आर्यन ने इसके जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है और इसकी कहानी भी उन्होंने खुद लिखी है। अब आखिरकार इस बहुप्रतीक्षित सीरीज की पहली झलक जारी कर दी गई है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

17 Aug 2025

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की पहली झलक आई सामने

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। इस सीरीज में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि आर्यन ने इसके जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है और इसकी कहानी भी उन्होंने खुद लिखी है। अब आखिरकार इस बहुप्रतीक्षित सीरीज की पहली झलक जारी कर दी गई है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

शाहरुख खान ने सीरीज का पहला टीज़र शेयर करते हुए लिखा, "आपने मांगा और नेटफ्लिक्स ने पूरा कर दिया… ये थोड़ा ज़्यादा नहीं हो गया? पर आदत डाल लो, क्योंकि 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीव्यू 20 अगस्त को रिलीज़ होने वाला है।" टीज़र में आर्यन खान की दमदार झलक देखने को मिली है। उनका स्वैग प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। इस वेब सीरीज में लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, बॉबी देओल, मनोज पहवा और मोना सिंह जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

टीज़र की शुरुआत शो के मुख्य किरदारों के परिचय से होती है और इसके साथ ही शाहरुख खान को एक सच्ची श्रद्धांजलि दी जाती है। बैकग्राउंड में उनकी फिल्म 'मोहब्बतें' की थीम बजती है, जिसके बीच आर्यन खान स्क्रीन पर आकर अपनी कहानी सुनाना शुरू करते हैं। इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, वहीं रणवीर सिंह भी अहम किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, शाहरुख की झलक फिलहाल सामने नहीं आई है। टीज़र रिलीज़ के बाद शाहरुख और आर्यन के फैंस सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का निर्माण रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है, जिसकी कमान आर्यन खान की मां और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने संभाली है। इसका आधिकारिक ऐलान पिछले साल नवंबर में लॉस एंजिल्स में हुए एक नेटफ्लिक्स इवेंट में किया गया था। सीरीज में यह दिखाया जाएगा कि जब लोग मायानगरी मुंबई में अपने सपनों के साथ कदम रखते हैं, तो वहां उनका सफर किस तरह से अनुभवों, संघर्षों और सच्चाइयों से गुजरता है। शाहरुख खान के मुताबिक, उनके बेटे आर्यन ने खुद मुंबई की छोटी-छोटी गलियों और जगहों का मुआयना कर इस कहानी को गढ़ा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की पहली झलक आई सामने
खास बात यह है कि आर्यन ने इसके जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है और इसकी कहानी भी उन्होंने खुद लिखी है। अब आखिरकार इस बहुप्रतीक्षित सीरीज की पहली झलक जारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News