Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

प्रभास की 'फौजी' का फर्स्ट लुक जारी, 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

साउथ भारतीय सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 'फौजी' का पहला लुक और रिलीज डेट जारी कर दी गई है। ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है।

16 Jul 2026

प्रभास की 'फौजी' का फर्स्ट लुक जारी, 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

साउथ भारतीय सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 'फौजी' का पहला लुक और रिलीज डेट जारी कर दी गई है। ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। निर्माताओं ने पोस्टर के साथ प्रभास के दमदार अवतार की पहली झलक शेयर करते हुए घोषणा की कि फिल्म 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जारी किए गए पोस्टर में प्रभास सफेद धोती पहने, खून से लथपथ और हाथ में बंदूक लिए लाशों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। उनका यह गंभीर और आक्रामक लुक फिल्म के युद्ध और संघर्ष से भरपूर कथानक की झलक देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में प्रभास ब्रिटिश सेना में कार्यरत एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म से सोशल मीडिया सेंसेशन इमानवी इस्माइल अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। फिल्म में दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा और अनुपम खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिससे इसकी स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है।

'फौजी' को वर्ष 2026 की सबसे चर्चित पैन-इंडिया फिल्मों में माना जा रहा है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, बड़े पैमाने का निर्माण और प्रभास के दमदार एक्शन अवतार के चलते फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रभास की 'फौजी' का फर्स्ट लुक जारी, 3 दिसंबर को सिनेमाघरों
साउथ भारतीय सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 'फौजी' का पहला लुक और रिलीज डेट जारी कर दी गई है। ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा पर आधारित इस फिल्म का निर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News