वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कोरोना के मामलों में दोबारा बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है
कोलकाता। कोरोना वायरस एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। बंगाल में इस वर्ष कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई है। कोलकाता की एक 43 वर्षीय महिला की संक्रमण के चलते मौत हो गई है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। महिला को कुछ दिन पहले गंभीर सांस लेने में तकलीफ के बाद अलीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लक्षण दिखने पर उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस खबर की पुष्टि की है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला के हृदय ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी किडनी भी बुरी तरह प्रभावित हो गई थी, जिससे उन्हें सेप्टिक शॉक आया। बंगाल में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 400 के करीब पहुंच गई है, जबकि पूरे देश में मंगलवार सुबह 8 बजे तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,026 दर्ज की गई है। कोरोना के मामलों में दोबारा बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अब वायरस की मारण शक्ति पहले जैसी नहीं रही ऐसे में अगर लोग सावधानी बरतें, तो इससे निपटना पहले की तुलना में आसान होगा। साथ ही बार-बार यह भी कहा जा रहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता ही सबसे बड़ा उपाय है।