Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर, सभी मछुआरे सुरक्षित निकाले गए

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर दुर्घटना का शिकार हो गया। हालांकि इस बार किस्मत और साथी मछुआरों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। बीच समुद्र में ट्रॉलर डूबने के बावजूद उसमें सवार सभी 13 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया।

14 Jul 2026

बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर, सभी मछुआरे सुरक्षित निकाले गए

दक्षिण 24 परगना। बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर दुर्घटना का शिकार हो गया। हालांकि इस बार किस्मत और साथी मछुआरों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। बीच समुद्र में ट्रॉलर डूबने के बावजूद उसमें सवार सभी 13 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया।

स्थानीय और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, काकद्वीप निवासी लक्ष्मीनारायण दास का ट्रॉलर 'एफबी सिद्धिविनायक' कुछ दिन पहले 13 मछुआरों को लेकर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गया था। सोमवार रात मछली पकड़कर लौटते समय बकखाली तट से लगभग 30 किलोमीटर दूर ट्रॉलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बताया गया कि अचानक मौसम खराब हो गया और समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगीं। तेज लहरों की चपेट में आने से ट्रॉलर का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसमें तेजी से पानी भरने लगा। देखते ही देखते ट्रॉलर डूबने लगा।

खतरा भांपकर मछुआरों ने मदद के लिए शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर पास में मौजूद एक अन्य मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर तुरंत मौके पर पहुंचा और सभी 13 मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि 'एफबी सिद्धिविनायक' ट्रॉलर को अब तक नहीं निकाला जा सका है और वह समुद्र में डूब गया।

बचाए गए सभी मछुआरों को प्राथमिक उपचार के बाद तट पर वापस लाया जा रहा है। घटना से काकद्वीप के मछुआरा समुदाय में चिंता का माहौल है, लेकिन सभी के सुरक्षित बच जाने से प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले 'मा काली' नामक ट्रॉलर भी बंगाल की खाड़ी में लापता हो गया था। 2 जुलाई को शंकरपुर बंदरगाह से 15 मछुआरों को लेकर रवाना हुआ यह ट्रॉलर 5 जुलाई के बाद संपर्क से बाहर हो गया था। बाद में बकखाली तट से लगभग 35 किलोमीटर दूर बाघेर चर के पास यह ट्रॉलर उलटी अवस्था में मिला। इस हादसे में नौ मछुआरों के शव बरामद हुए, जबकि छह मछुआरे अब भी लापता हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर, सभी मछु
बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर दुर्घटना का शिकार हो गया। हालांकि इस बार किस्मत और साथी मछुआरों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। बीच समुद्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News