Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के बीड में आतंकी संगठनों को कथित तौर पर फंंडिंग करने वाले 5 आरोपित गिरफ्तार

इस मामले की एटीएस की टीम गहन छानबीन कर रही है।

09 Jan 2026

महाराष्ट्र के बीड में आतंकी संगठनों को कथित तौर पर फंंडिंग करने वाले 5 आरोपित गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की टीम ने बीड़ जिले के केज इलाके से आतंकवाद फैलाने वाले आतंकी संगठनों को कथित तौर पर फंडिंग के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की एटीएस की टीम गहन छानबीन कर रही है।

इन आरोपितों पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये जमा करने और उस धनराशि को आतंकी संगठनों को भेजने का आरोप है। मामले की जांच कर रहे एटीएस अधिकारी ने आज मीडिया को बताया कि केज पुलिस स्टेशन की मदद से 8 जनवरी की दोपहर में गुलजार-ए-रजा नामक ट्रस्ट से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पांचों ने इस ट्रस्ट के नाम पर एक्सिस बैंक सहित कई अन्य बैंकों में गलत पहचान पत्र के आधार पर खाता खोला था और इन बैंक खातों से आतंकी संगठनों को फंडिंग की थी।

इन पांचों की पहचान अहमदुद्दीन कैसर काज़ी, इमरान कलीम शेख, मुज़म्मिल नूर सैयद, अहमदुद्दीन सत्तार काज़ी और तौफ़ीक जावेद काज़ी के रुप में की गई है। इन पांचों ने जिन्होंने धार्मिक काम की आड़ में जनता से करोड़ों रुपये एकत्र किए और फर्ज़़ी कागज़ात के आधार पर बैंकों और इनकम टैक्स विभाग को चूना लगाया। इसकी भी छानबीन की जा रही है । अब तक की जांच में पता चला है कि इस ट्रस्ट ने 4 करोड़ 73 लाख 67 हज़ार रुपये के फंड का गबन किया है। इस मामले में एटीएस ने बीड के माजलगांव रूरल पुलिस स्टेशन में आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

एटीएस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम जब छत्रपति संभाजी नगर में आतंकी संगठनों को आर्थिक मदद करने वाली संस्थाओं की छानबीन कर रही थीं, उसी समय गुलजार-ए-रजा संगठन शक के घेरे में आया। इस संगठन की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह संगठन धार्मिक कामों के लिए डोनेशन इकट्ठा कर रहा था। हालांकि, जब टेक्निकल जांच की गई तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। इस ट्रस्ट ने एक्सिस बैंक की लातूर ब्रांच में 5 अकाउंट खोले थे। इसके लिए इसने बैंक को गुमराह करते हुए दूसरे संगठन फैजान-ए-कंजुल ईमान ऑफ वक्फ बोर्ड, अहिल्यानगर का रजिस्ट्रेशन नंबर अपना बताया। इतना ही नहीं, जांच में पता चला है कि नीति आयोग के दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण करते समय भी फर्जी नंबर दर्ज किए गए थे। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र के बीड में आतंकी संगठनों को कथित तौर पर फंंडिंग क
इस मामले की एटीएस की टीम गहन छानबीन कर रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News