Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अभिनेता राहुल बनर्जी की मौत मामले में 5 दिन बाद एफआईआर, टॉलीवुड के दिग्गजों ने खोला मोर्चा

पुलिस को प्राप्त वीडियो फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के दावों में विसंगति ने संदेह को और गहरा कर दिया है

04 Apr 2026

अभिनेता राहुल बनर्जी की मौत मामले में 5 दिन बाद एफआईआर, टॉलीवुड के दिग्गजों ने खोला मोर्चा

कोलकाता। टॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की रहस्यमय मौत ने अब एक गंभीर कानूनी मोड़ ले लिया है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद, शनिवार को इस मामले में पहली प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई, जिससे पूरी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। आर्टिस्ट फोरम के सदस्य शनिवार दोपहर दिवंगत अभिनेता की पत्नी प्रियंका सरकार के साथ रीजेंट पार्क थाने पहुंचे और प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। इस कानूनी कदम से पहले शुक्रवार रात टॉलीगंज स्थित टेक्निशियन स्टूडियो में एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई थी। इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रसेनजीत चट्टोपाध्याय, शाश्वत चट्टोपाध्याय, आबीर चट्टोपाध्याय, चिरंजीत चक्रवर्ती और ऋतुपर्णा सेनगुप्ता जैसे उद्योग के दिग्गज शामिल हुए। 
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राहुल की मौत की गुत्थी सुलझाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई अनिवार्य है। एफआईआर में लीना गंगोपाध्याय और शैबल बंद्योपाध्याय के प्रोडक्शन हाउस पर लापरवाही और साजिश के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आर्टिस्ट फोरम का स्पष्ट कहना है कि राहुल की मौत के पीछे कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अब तक नहीं मिला है। 
संगठन ने मांग की है कि शूटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाए। एफआईआर दर्ज होने के बाद कलाकारों और तकनीशियनों के एक बड़े समूह ने जस्टिस फॉर राहुल के बैनर तले टेक्निशियन स्टूडियो तक विरोध मार्च निकालने का निर्णय लिया है। हालांकि, इंडस्ट्री के एक वर्ग ने इस आंदोलन को राजनीति से दूर रखने की पुरजोर अपील की है ताकि जांच की निष्पक्षता प्रभावित न हो। 
गौरतलब है कि पिछले रविवार को ओडिशा के तलसारी समुद्र तट पर एक मेगा सीरियल की शूटिंग के दौरान राहुल बनर्जी समुद्र की लहरों में समा गए थे। इस हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों और यूनिट के सदस्यों के बयानों में भारी विरोधाभास पाया गया है। कुछ सूत्रों का दावा है कि वह काफी समय तक पानी में लापता रहे, जबकि अन्य का कहना है कि वह एक सह-अभिनेत्री की जान बचाने के प्रयास में हादसे का शिकार हुए। पुलिस को प्राप्त वीडियो फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के दावों में विसंगति ने संदेह को और गहरा कर दिया है। अब पूरी इंडस्ट्री की नजरें पुलिसिया जांच पर टिकी हैं कि क्या यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टॉलीवुड के दिग्गजों ने खोला मोर्चा
पुलिस को प्राप्त वीडियो फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के दावों में विसंगति ने संदेह को और गहरा कर दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News