Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

हरियाणा के नूंह सड़क दुर्घटना में यूपी जालाैन जिले में तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत पांच की मौत

इस हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवान समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के मुख्यालय उरई में तैनात थे।

05 May 2026

हरियाणा के नूंह सड़क दुर्घटना में यूपी जालाैन जिले में तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत पांच की मौत

उरई/चंडीगढ। हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार की सुबह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ओवरटेक के चक्कर में एक अन्य वाहन से टकरा गई। इस हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवान समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के मुख्यालय उरई में तैनात थे।

बताया गया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मियों की काली स्कॉर्पियो पलवल की ओर जा रही थी। तावड़ू सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धुलावट टोल प्लाजा के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे कार के ड्राइवर ने सामने जा रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वह संतुलन खो बैठा और उसने सामने के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिस पर सवार सभी पांच लोग फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। पांचों लाेगाें काे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को मशक्कत करनी पड़ी।

नूंह जिले के तावड़ू थाना प्रभारी शीशराम यादव ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए थे और पांचों लाेग गाड़ी के मलबे में बुरी तरह फंसने से काल के गाल में समा गए।

बाद में शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद आईकार्ड के आधार पर चार पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में एएसआई मोहित यादव, सत्यभान, अशोक और प्रदीप शामिल हैं। ये सभी जालौन जिले में तैनात थे। पांचवें मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कहां जा रहे थे और उनके वहां आने का क्या कारण था। सभी पुलिसकर्मी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे, जो हरियाणा के जींद आरटीओ में रजिस्टर्ड थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी बिल्कुल नई थी।

घटना के संबंध में जालाैन जिले के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि चार पुलिस कर्मियों और एक अन्य की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है और शवों को उनके गृहनगर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हरियाणा के नूंह सड़क दुर्घटना में यूपी जालाैन जिले में तैनात
इस हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवान समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के मुख्यालय उरई में तैनात थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News