Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पलामू में एक साथ उठे पांच जनाजे, सैकड़ों लोगों ने दिया कंधा

उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रहे पलामू मेदिनीनगर के पांच व्यक्तियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार आजमगढ़ जिले के कोतवाली देवगांव थाना क्षेत्र में वाराणसी- आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हुई । स

14 Jun 2026

पलामू में एक साथ उठे पांच जनाजे, सैकड़ों लोगों ने दिया कंधा

पलामू (झारखंड)। उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रहे पलामू मेदिनीनगर के पांच व्यक्तियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार आजमगढ़ जिले के कोतवाली देवगांव थाना क्षेत्र में वाराणसी- आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हुई । सभी के शव शनिवार देररात मेदिनीनगर आवास पहुंचे। परिवारों में कोहराम मच गया। गम के माहौल में रविवार को एक साथ पांच जनाजे उठे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मेदिनीनगर निवासी और चार जिगरी दोस्त एक चालक के साथ कार से बिहार के डेहरी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से सभी किछौछा शरीफ जियारत करने के लिए चले गए और देर रात लौटते वक्त उनकी कार एक खड़े ट्रक के नीचे घुस गई थी। हादसे में तीन की मौके पर मौत मौके पर हुई थी जबकि एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। एक की मौत शनिवार शाम इलाज के दौरान वाराणसी में हुई।

मृतकों में मेदिनीनगरी के कांजी हाउस मोहल्ला निवासी अजमल आलम, गोसिया मदरसा के सोहराब राइन, पनेरीगली निवासी चालक अरबाज खान, मुस्लिम नगर निवासी कैश आलम तथा नूरी मस्जिद मोहल्ला निवासी हाजी अब्दुल रजाक साहब शामिल हैं। सुबह सबसे पहले सुबह सात बजे कन्नी राम चौक के समीप छोटी मस्जिद में जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद एक-एक करके जनाजे मस्जिद के पास लाए गए। जनाजों को कंधा देने के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। सुबह 10 बजे सभी को पुलिस लाइन रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पलामू में एक साथ उठे पांच जनाजे, सैकड़ों लोगों ने दिया कंधा
उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रहे पलामू मेदिनीनगर के पांच व्यक्तियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार आजमगढ़ जिले के कोतवाली देवगांव थाना क्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News