Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उप्र के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

यह सड़क हादसा इतना भयानक था कि पुलिस अधीक्षक ने देवा, कुर्सी, फतेहपुर, जहांगीराबाद, सतरिख समेत कई थानों की पुलिस जिला अस्पताल से लेकर घटना स्थल तक लगा दी थी।

06 Sep 2024

उप्र के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

बाराबंकी। जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अभी भी कई लोग गंभीर घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा। कुछ को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भारी लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों की तत्परता से मदद कराने में जुटे रहे। यह सड़क हादसा इतना भयानक था कि पुलिस अधीक्षक ने देवा, कुर्सी, फतेहपुर, जहांगीराबाद, सतरिख समेत कई थानों की पुलिस जिला अस्पताल से लेकर घटना स्थल तक लगा दी थी।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया गुरुवार की रात कुर्सी महमूदाबाद रोड पर थाना बड्डूपुर क्षेत्र के लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर दो कारें व एक ऑटो रिक्शा में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच लोगों के मरने की जानकारी मिली है। बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि उमरा गांव निवासी 58 वर्षीय अजीज अहमद के सीतापुर जिले में महमूदाबाद क्षेत्र के रहने वाले एक रिश्तेदार का बृहस्पतिवार की शाम इंतकाल हो गया था। शाम को अजीज अहमद अपनी पत्नी सायरा बानो, वहिदून निशा, ताहिरा बानो, साबरीन और आठ माह की बच्ची अक्सा के साथ गांव के ही इरफान के आटो से महमूदाबाद के लिए निकले थे। जैसे ही वह इनैतरपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक कार ने आटो में जोरदार टक्कर मारते हुए दूसरी ओर से आ रही इमेज कार से टकराती हुई

तालाब में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी आटो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद चीख पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल आसपास की सीएचसी भिजवाया। जहां दाे लोगों की मौत हो गई थी। वही गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन अन्य लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना में कई अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। क्रेन मंगा कर तालाब से कार निकलवाई गई। देर रात का मामला था दिन होते ही पुलिस तालाब व आस पास घटना वाले स्थान पर देख रही है कि कहीं कोई घायल पड़ा तो नहीं है। फतेहपुर की क्षेत्राधिकारी डॉ बीनू सिंह कई थानों की फोर्स के साथ अभी भी मौके पर मौजूद हैं।

फिलहाल पुलिस ने हादसे में मृत पांच शवाें काे पाेस्टमाटर्म के लिए भेजते हुए उनकी पहचान के आधार पर परिजनाें काे सूचना दी। घटना में अग्रिम कार्रवाई जारी

है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
यह सड़क हादसा इतना भयानक था कि पुलिस अधीक्षक ने देवा, कुर्सी, फतेहपुर, जहांगीराबाद, सतरिख समेत कई थानों की पुलिस जिला अस्पताल से लेकर घटना स्थल तक लगा दी थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News