Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

इंजन से उठने लगी आग की लपटें

आसमान में मौत का तांडव टला, कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्किश एयरलाइंस की आपात लैंडिंग

04 Feb 2026

इंजन से उठने लगी आग की लपटें

कोलकाता। आसमान में बुधवार को एक बड़ी विमान दुर्घटना होते-होते रह गई। नेपाल की राजधानी काठमांडू से तुर्की के इस्तांबुल की ओर उड़ान भर रहे तुर्किश एयरलाइंस के एक यात्री विमान में तकनीकी खराबी के बाद इंजन में अचानक आग भड़क उठी। 
पायलट की सूझबूझ और कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और विमान को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या टीके-727 जब कोलकाता के हवाई क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही थी, तभी पायलट को विमान के एक इंजन में आग लगने का संकेत मिला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने बिना समय गंवाए निकटतम एयरपोर्ट यानी कोलकाता के एटीसी से संपर्क साधा और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी ने तत्काल प्रभाव से रनवे को खाली कराया और अन्य उड़ानों को रोककर विमान को लैंड करने की हरी झंडी दे दी। विमान के रनवे पर उतरते ही वहां पहले से मौजूद दमकल की गाडिय़ों और आपातकालीन सुरक्षा टीमों ने मोर्चा संभाल लिया। विमान के सुरक्षित लैंड करने के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। फिलहाल विमान को एक सुरक्षित बे में खड़ा किया गया है, जहां इंजीनियरों की टीम यांत्रिक खराबी के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में इसे इंजन की आंतरिक खराबी माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। इस घटना ने एक बार फिर विमानों के रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
उल्लेखनीय है कि इस घटना ने हाल ही में महाराष्ट्र में हुए उस दर्दनाक विमान हादसे की यादें ताजा कर दी हैं, जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित चार लोगों की जान चली गई थी। 28 जनवरी को हुई उस घटना में विमान रनवे तक पहुंचने से महज कुछ ही फीट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस हादसे के चश्मदीदों के मुताबिक, विमान के टकराते ही भीषण धमाके हुए थे, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। कोलकाता में टले इस हादसे ने हवाई यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंजन से उठने लगी आग की लपटें
आसमान में मौत का तांडव टला, कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्किश एयरलाइंस की आपात लैंडिंग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News