Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मालदा में बाढ़ का खतरा बरकरार, कई इलाके अब भी जलमग्न

आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि करीब 300 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया गया है। जिले में मौजूद स्कूलों को कैंप के तौर पर विकसित किया गया है, जहां लोगों के रहने, खाने चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गई है।

18 Aug 2025

मालदा में बाढ़ का खतरा बरकरार, कई इलाके अब भी जलमग्न

कोलकाता। मालदा जिले में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। गंगा, महानंदा और फूलहार नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मानिकचक के गोपालपुर और वैष्णबनगर क्षेत्रों में गंगा का कटाव जारी है, जबकि महानंदा नदी का पानी इंग्लिशबाजार और पुरातन मालदा के कई इलाकों में घुस गया है। कई वार्ड अब भी जलमग्न हैं और लोग घरों में फंसे हुए हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि करीब 300 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया गया है। जिले में मौजूद स्कूलों को कैंप के तौर पर विकसित किया गया है, जहां लोगों के रहने, खाने चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गई है।

मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। जिले के बड़े हिस्से में दहशत का माहौल है।

करीब एक महीने पहले मानिकचक के भूतन क्षेत्र में एक करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बना नया बांध टूट गया था, जिससे बाढ़ का पानी पूरे इलाके में फैल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बांध की गुणवत्ता बेहद खराब थी।

दक्षिण मालदा के कांग्रेस सांसद इशा खान चौधरी ने कहा कि मालदा के लोगों की इस परेशानी के लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारें जिम्मेदार हैं और उन्हें तुरंत राहत और बचाव कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।

मौसम विभाग ने बताया है कि इस पूरे हफ्ते लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है, इसलिए हालात और अधिक बिगड़ सकते हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मालदा में बाढ़ का खतरा बरकरार, कई इलाके अब भी जलमग्न
आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि करीब 300 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया गया है। जिले में मौजूद स्कूलों को कैंप के तौर पर विक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News