Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

नदिया में कोहरे ने बिगाड़ा पीएम मोदी का कार्यक्रम, कोलकाता से दिया वर्चुअल संदेश

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलिकॉप्टर से दमदम स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ताहेरपुर के लिए रवाना हुए थे।

20 Dec 2025

नदिया में कोहरे ने बिगाड़ा पीएम मोदी का कार्यक्रम, कोलकाता से दिया वर्चुअल संदेश

कोलकाता। खराब मौसम और घने कोहरे की वजह से पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के ताहेरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्धारित कार्यक्रम पूरा नहीं हो सका। शनिवार को प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर ताहेरपुर में सभा स्थल के पास बने हेलीपैड के करीब आने के बावजूद उतर नहीं पाया, जिसके कारण उन्हें वापस कोलकाता लौटना पड़ा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कोलकाता से ही ऑडियो संदेश के जरिए ताहेरपुर में सभा स्थल पर जुटी जनता को संबोधित किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलिकॉप्टर से दमदम स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ताहेरपुर के लिए रवाना हुए थे। लेकिन सभास्थल के पास खराब दृश्यता और घने कोहरे के कारण हेलिकॉप्टर की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए हेलिकॉप्टर को बीच रास्ते से ही वापस कोलकाता हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया।

हेलिकॉप्टर से उतरने में असफल रहने के बाद प्रशासनिक स्तर पर प्रधानमंत्री को सड़क मार्ग से ताहेरपुर ले जाने के विकल्प पर चर्चा शुरू हुई। लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। कल्याणी एक्सप्रेसवे के उपयोग की योजना बनाई गई थी और 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी वैकल्पिक मार्ग के रूप में तैयार रखा गया था। जिला ट्रैफिक पुलिस और प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े अधिकारी लगातार हालात का जायजा ले रहे थे।

हालांकि, अंत में सड़क मार्ग से ताहेरपुर पहुंचने की योजना को भी रद्द कर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से ही ऑडियो संदेश के जरिए ताहेरपुर की जनसभा को संबोधित किया।

इससे पहले ही ताहेरपुर की जनसभा में राज्य भाजपा अध्यक्ष ने मंच से जानकारी दी थी कि खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से अपना संबोधन देंगे। कोहरे ने पूरे कार्यक्रम में खलल डाल दिया और ताहेरपुर में मोदी दर्शन का इंतजार कर रही भीड़ को निराश होना पड़ा। जैसे ही मंच से इस बात का ऐलान हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा स्थल पर नहीं आएंगे और वर्चुअल जरिए से संबोधन करेंगे, वहां मौजूद भीड़ काफी निराशा दिखी और लोग उठकर वापस जाने लगे थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नदिया में कोहरे ने बिगाड़ा पीएम मोदी का कार्यक्रम, कोलकाता स
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलिकॉप्टर से दमदम स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ताहेरपुर के लिए रवाना हुए थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News