Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्ताफिजुर रहमान को किया रिलीज

फ्रेंचाइज़ी ने इस संबंध में एक आधिकारिक मीडिया रिलीज जारी कर पुष्टि की है कि यह कदम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल के नियामक निर्देशों के तहत उठाया गया है।

03 Jan 2026

बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्ताफिजुर रहमान को किया रिलीज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। फ्रेंचाइज़ी ने इस संबंध में एक आधिकारिक मीडिया रिलीज जारी कर पुष्टि की है कि यह कदम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल के नियामक निर्देशों के तहत उठाया गया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा जारी मीडिया एडवाइजरी में कहा गया है कि बीसीसीआई/आईपीएल ने आगामी सीजन से पहले मुस्ताफिजुर रहमान को स्क्वॉड से रिलीज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और आपसी परामर्श के तहत इस निर्णय को लागू किया गया। फ्रेंचाइज़ी ने यह भी स्पष्ट किया है कि आईपीएल नियमों के अनुसार बीसीसीआई ने केकेआर को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल करने की अनुमति दे दी है, जिसकी जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी।

मुस्ताफिजुर रहमान को केकेआर ने दिसंबर में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस सीजन के लिए अनुबंध पाने वाले इकलौते बांग्लादेशी खिलाड़ी थे। हालांकि, हाल के दिनों में उनके चयन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध देखने को मिला, जिसके बाद यह मामला चर्चा के केंद्र में आ गया।

मुस्ताफिजुर रहमान का आईपीएल करियर काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था और इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। अब तक खेले गए 60 आईपीएल मैचों में उन्होंने 65 विकेट झटके हैं और डेथ ओवरों में अपनी कटर गेंदों के लिए पहचाने जाते हैं। आईपीएल 2025 में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, जहां उन्होंने इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम जॉइन की थी।

मुस्ताफिजुर के रिलीज होने के बाद केकेआर का आईपीएल 2026 स्क्वॉड अब अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, रचिन रवींद्र, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी और अन्य खिलाड़ियों के साथ आगे की रणनीति पर काम करेगा। फ्रेंचाइज़ी की नजर अब रिप्लेसमेंट खिलाड़ी पर है, जिससे टीम संतुलन को मजबूत किया जा सके।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्ताफिजुर रहमान को किया र
फ्रेंचाइज़ी ने इस संबंध में एक आधिकारिक मीडिया रिलीज जारी कर पुष्टि की है कि यह कदम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल के नियामक निर्देशों के तह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News