Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

‘पुष्पा’ की गिरफ्तारी के बाद फलता में तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़, शराब की बोतलें और दस्तावेज मिलने का दावा

मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है

08 Jun 2026

‘पुष्पा’ की गिरफ्तारी के बाद फलता में तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़, शराब की बोतलें और दस्तावेज मिलने का दावा

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिला अंतर्गत फलता से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार जहांगीर खान उर्फ ‘पुष्पा’ की नेपाल सीमा से गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही उनके कार्यालय में स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का शटर और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा वहां रखे सामान की तलाशी ली।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यालय के भीतर से बड़ी संख्या में शराब की बोतलें और विभिन्न दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसके बाद लोगों ने कार्यालय के कमरों और फर्नीचर की भी जांच की। हालांकि कुछ लोगों ने प्रदर्शनकारियों से केवल तलाशी लेने और किसी सामान को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील भी की।
उल्लेखनीय है कि गत 21 मई को फलता विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान से 48 घंटे पहले जहांगीर खान ने चुनाव मैदान से हटने की घोषणा की थी। इसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे। सोमवार को नेपाल-भारत सीमा के पास उन्हें गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिली।
फलता विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान जहांगीर खान और उनके समर्थकों पर मतदाताओं को प्रभावित करने तथा मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने के आरोप लगे थे। चुनाव परिणाम आने के बाद भी उनके खिलाफ विभिन्न शिकायतों को लेकर विवाद बना रहा।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद जहांगीर खान को पानीटंकी स्थित भारत-नेपाल सीमा के रास्ते भारत लाया गया। पहले उन्हें सिलीगुड़ी अदालत में पेश किए जाने और उसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इधर, उनकी गिरफ्तारी की खबर फैलते ही फलता स्थित तृणमूल कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कार्यालय में तोड़फोड़ तथा तलाशी अभियान चलाया गया। मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


‘पुष्पा’ की गिरफ्तारी, फलता में तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़
मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News