Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

राघव चड्ढा के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मान ने पत्रकारों से कहा कि आज दिल्ली में राष्ट्रपति के समक्ष हमने देश में हो रही 'लोकतंत्र की हत्या' के विरुद्ध अपनी आवाज़ ज़ोर-शोर से उठाई।

05 May 2026

राघव चड्ढा के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मान ने पत्रकारों से कहा कि आज दिल्ली में राष्ट्रपति के समक्ष हमने देश में हो रही 'लोकतंत्र की हत्या' के विरुद्ध अपनी आवाज़ ज़ोर-शोर से उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि असंवैधानिक तरीकों से पार्टियों को तोड़ना और ईडी-सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर नेताओं को क्लीन चिट देना लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ जैसी सस्ती राजनीतिक चालें कभी सफल नहीं होंगी। मान ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक लाखों पंजाबियों की आवाज हैं और पंजाब की जनता कभी विश्वासघात बर्दाश्त नहीं करती। उन्होंने खुद को ‘जनता का सेवक’ बताते हुए आश्वासन दिया कि वे जनता के जनादेश और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।

वहीं, राघव चड्ढा के साथ राष्ट्रपति से मिलने वालों में राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता भी शामिल रहे।

राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पंजाब की आआपा सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने को लेकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया। उनका आरोप है कि सरकार पुलिस और प्रशासनिक संसाधनों का कथित तौर पर इस्तेमाल करके उन सांसदों को निशाना बना रही है, जिन्होंने हाल ही में आआपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। संभावना है कि वे कानूनी कार्रवाई के कुछ खास मामलों पर ज़ोर देंगे, जिनमें दलबदल करने वाले कुछ नेताओं के खिलाफ पुलिस केस भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में आआपा के सात राज्यसभा सदस्यों- राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया। इससे आआपा को बड़ा झटका लगा, क्योंकि राज्यसभा में उसकी संख्या 10 से घटकर सिर्फ़ 3 रह गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राघव चड्ढा के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने की राष्ट्रपति
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मान ने पत्रकारों से कहा कि आज दिल्ली में राष्ट्रपति के समक्ष हमने देश में हो रही 'लोकतंत्र की हत्या' के विरुद्ध अपनी आव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News