Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

इस्लामाबाद वार्ता विफल होने पर तुर्किये ने अमेरिकी वार्ताकारों और ईरान ने ओमान से बात की

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार तुर्किये ने अमेरिका और ईरान के बीच एक कूटनीतिक मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। अंकारा ने युद्धविराम की भी वकालत की है और कहा है कि ईरान पर अमेरिका-इजराइल ने एकीकृत हमला करके अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है।

26 Apr 2026

इस्लामाबाद वार्ता विफल होने पर तुर्किये ने अमेरिकी वार्ताकारों और ईरान ने ओमान से बात की

अंकारा/मस्कट। ईरान और अमेरिका की इस्लामाबाद वार्ता का दूसरा चरण विफल होने के बाद तुर्किये ने अमेरिकी पक्ष से इस संबंध में फोन पर बातचीत की है। ईरान ने ओमान से अपनी पीड़ा साझा की है। तुर्किये के विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री हाकान फिदान ने अमेरिकी वार्ताकारों के साथ फोन पर हुई बातचीत में इस्लामाबाद वार्ता में हुई ताजा गतिविधियों पर चर्चा की।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार तुर्किये ने अमेरिका और ईरान के बीच एक कूटनीतिक मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। अंकारा ने युद्धविराम की भी वकालत की है और कहा है कि ईरान पर अमेरिका-इजराइल ने एकीकृत हमला करके अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है।

ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने राजधानी मस्कट में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने क्षेत्रीय स्थिति और ईरान पर अमेरिका-इजरायल के युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से किए जा रहे मध्यस्थता के प्रयासों पर चर्चा की।

शांति वार्ता में ओमान भी मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। सुल्तान ने स्थायी राजनीतिक समाधान तक पहुंचने के तौर-तरीके पर चर्चा की। ओमान के नेता ने संकट को सुलझाने में बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों को महत्व देने पर जोर दिया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इस्लामाबाद वार्ता विफल होने पर तुर्किये ने अमेरिकी वार्ताकार
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार तुर्किये ने अमेरिका और ईरान के बीच एक कूटनीतिक मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। अंकारा ने युद्धविराम की भी वकालत की है और कहा है कि ईरा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News