Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

खाद्य साथी योजना : अयोग्य लाभार्थियों को हटाने के लिए जारी हुई नई एसओपी

निर्देश में कहा गया है कि जिन आवेदकों को पहले से किसी अन्य माध्यम से सुविधा मिल रही है, लेकिन उनका नाम अभी तक सूची से नहीं हटाया गया है, उनके मामलों का प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन किया जाएगा।

05 Jul 2026

खाद्य साथी योजना : अयोग्य लाभार्थियों को हटाने के लिए जारी हुई नई एसओपी

कोलकाता। राज्य सरकार ने खाद्य साथी योजना के तहत अयोग्य लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। निर्देश में कहा गया है कि जिन आवेदकों को पहले से किसी अन्य माध्यम से सुविधा मिल रही है, लेकिन उनका नाम अभी तक सूची से नहीं हटाया गया है, उनके मामलों का प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन किया जाएगा।

एसओपी के अनुसार, प्रत्येक आवेदन का वास्तविक दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन किया जाएगा और सभी आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, ताकि किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल न रहे। जिन आवेदनों में परिवार की आय, जीएसटी, बैंक खाते या अन्य दस्तावेजों के आधार पर आवेदन रद्द किया गया था, उन सभी मामलों की दोबारा जांच कर संबंधित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। यह कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

इसके अलावा, ऑफलाइन आवेदनों का डिजिटलीकरण, सभी लंबित मामलों का निस्तारण तथा बैंक खातों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन और संबंधित बैंकों के बीच समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन, एसडीओ, बीडीओ तथा नगर निकायों को निर्देश का सख्ती से पालन करते हुए तय समय सीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया संपन्न करने को कहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खाद्य साथी योजना : अयोग्य लाभार्थियों को हटाने के लिए जारी ह
निर्देश में कहा गया है कि जिन आवेदकों को पहले से किसी अन्य माध्यम से सुविधा मिल रही है, लेकिन उनका नाम अभी तक सूची से नहीं हटाया गया है, उनके मामलों का प्राथमि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News