Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल 2025 में पहली बार सपोर्ट स्टाफ पर लगा जुर्माना, दिल्ली कैपिटल्स के कोच मुनाफ पटेल पर कार्रवाई

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुनाफ पटेल ने 'लेवल 1' के तहत अनुच्छेद 2.20 का उल्लंघन किया, जो खेल की भावना के खिलाफ आचरण से जुड़ा है। मुनाफ ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया है।

17 Apr 2025

आईपीएल 2025 में पहली बार सपोर्ट स्टाफ पर लगा जुर्माना, दिल्ली कैपिटल्स के कोच मुनाफ पटेल पर कार्रवाई

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में एक नया मामला सामने आया है, जब पहली बार किसी टीम के सपोर्ट स्टाफ सदस्य पर आचार संहिता के उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया गया है। बुधवार (16 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दिल्ली के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल पर कार्रवाई की है।

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुनाफ पटेल ने 'लेवल 1' के तहत अनुच्छेद 2.20 का उल्लंघन किया, जो खेल की भावना के खिलाफ आचरण से जुड़ा है। मुनाफ ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया है। इसके चलते उनकी 25 प्रतिशत मैच फीस काटी गई और एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया।

हालांकि, आईपीएल ने इस मामले का ब्योरा नहीं दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक मुनाफ की चौथे अंपायर से एक रणनीतिक संदेश मैदान में भेजने को लेकर गर्मागर्म बहस हुई थी।

दिल्ली कैपिटल्स पर दूसरा अनुशासनात्मक मामला

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह इस सीजन का दूसरा अनुशासनात्मक मामला है। इससे पहले कप्तान अक्षर पटेल पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

सुपर ओवर में दिल्ली ने जीता मैच

बुधवार का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमें 188 रन बनाकर बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में गया। दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को सिर्फ 11 रन पर रोक दिया। इसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने महज 4 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर टीम को जीत दिलाई।

जीत के बाद दिल्ली के डगआउट में जश्न का माहौल था। मुनाफ पटेल, हेमांग बदानी और केविन पीटरसन समेत कोचिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया। वहीं, राजस्थान के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सहित पूरा कैंप मायूस नजर आया।

दिल्ली ने शीर्ष पर कब्जा जमाया

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने छह में से पांच मैच जीतकर 10 अंकों के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वे इस सीजन 10 अंक तक पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2025 में पहली बार सपोर्ट स्टाफ पर लगा जुर्माना, दिल्ल
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुनाफ पटेल ने 'लेवल 1' के तहत अनुच्छेद 2.20 का उल्लंघन किया, जो खेल की भावना के खिलाफ आचरण से जुड़ा है। मुनाफ ने अपनी ग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News