Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। इसी बीच शनिवार को मुंबई पुलिस की एक टीम और एक फॉरेंसिक टीम उनके आवास पर पहुंच गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

28 Jun 2025

शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

मुम्बई। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। 42 साल की शेफाली को बीती रात सीने में दर्द के बाद मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पृथम दृष्टया शेफाली की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। इसी बीच शनिवार को मुंबई पुलिस की एक टीम और एक फॉरेंसिक टीम उनके आवास पर पहुंच गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने एक बयान में कहा, "अभिनेत्री मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें देर रात अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

शेफाली अपने पति के साथ अंधेरी की गोल्डन रेज नाम की इमारत में रहती थीं। वहीं के सुरक्षा गार्ड ने बीती रात की घटना के बारे में जानकारी दी। गार्ड ने बताया, "करीब रात 10 या सवा 10 बजे का वक्त रहा होगा, जब एक गाड़ी इमारत से तेजी से बाहर निकली। उसकी रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जैसे किसी इमरजेंसी में कोई निकलता है। गाड़ी में काले शीशे लगे थे, इसलिए अंदर कौन था, यह साफ दिखाई नहीं दिया। ये नहीं कह सकता कि शेफाली उसमें थीं या नहीं। मैंने उन्हें आखिरी बार परसों देखा था, जब वो अपने पति के साथ बाहर घूमने निकली थीं। उस समय वह बिल्कुल ठीक लग रही थीं।"

शेफाली जरीवाला की बात करें तो उनका जन्म 15 दिसंबर 1982 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। एक्ट्रेस कई टीवी शोज, फिल्मों और सॉन्ग एल्बम में काम कर चुकी हैं। शेफाली ने 'नच बलिए' शो में भी हिस्सा लिया था। वह 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। 2004 में शेफाली की पहली शादी म्यूजिशियन हरमीत सिंह से हुई थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद एक्ट्रेस ने 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुर
उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। इसी बीच शनिवार को मुंबई पुलिस की एक टीम और एक फॉरेंसिक टीम उनके आवास पर पहुंच गई है। पुलिस ने जानकार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News