Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मेदिनीपुर सड़क हादसे में पूर्व चेयरमैन के पुत्र निर्मल पॉल घायल, एक की मौत

बताया गया है कि निर्मल पॉल को डायलिसिस के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, और मोटरसाइकिल असीम दास चला रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार लॉरी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे।

29 Oct 2025

 मेदिनीपुर सड़क हादसे में पूर्व चेयरमैन के पुत्र निर्मल पॉल घायल, एक की मौत

खड़गपुर (पश्चिम मेदिनीपुर)। जिले के मोहनपुर पुल के ऊपर बुधवार दोपहर 12 बजे करीब हुए भीषण सड़क हादसे में खड़गपुर निवासी असीम दास की मौत हो गई, जबकि निर्मल पॉल, जो खड़गपुर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन जौहर पॉल के पुत्र हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिल से मेदिनीपुर जा रहे थे।

बताया गया है कि निर्मल पॉल को डायलिसिस के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, और मोटरसाइकिल असीम दास चला रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार लॉरी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने असीम दास को मृत घोषित कर दिया, जबकि निर्मल पॉल की हालत गंभीर बनी हुई है।

दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला तृणमूल नेता जौहर पॉल, सुजॉय हाजरा, प्रदीप सरकार और स्थानीय पार्षद सहित कई लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। दुर्घटना के बाद लॉरी चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

(एमकेडीए) के उपाध्यक्ष प्रदीप सरकार ने कहा घटना से पूरे खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है जौहर पॉल खड़गपुर के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। स्थानीय तृणमूल नेताओं ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेदिनीपुर सड़क हादसे में पूर्व चेयरमैन के पुत्र निर्मल पॉल
बताया गया है कि निर्मल पॉल को डायलिसिस के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, और मोटरसाइकिल असीम दास चला रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार लॉरी ने बाइक को जोरदार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News