Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और सैन्य परंपराओं के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

20 May 2026

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और सैन्य परंपराओं के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर वर्ग के लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

बुधवार काे मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का पार्थिव शरीर हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित गंगा घाट पर पहुंचा। यहां सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिवंगत नेता को अंतिम सलामी दी। इसके बाद उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म की। पूरे वातावरण में शोक और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियां मौजूद रहीं।

इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का प्रतीक रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया। उन्होंने कहा कि सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाने में खंडूड़ी का योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। खंडूड़ी ने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में शुचिता, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे और एक अभिभावक के रूप में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पूरे राजकीय सम्मान और सैन्य परंपराओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री को अंतिम विदाई दी गई।

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट, अजय टम्टा, उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, खजान दास, राष्ट्रीय महासचिव भाजपा अजय कुमार, विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल, विनोद चमोली, सुरेश गड़िया, अरविंद पाण्डे, रवि बहादुर, मेयर रुड़की अनीता देवी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, श्रीमहंत रवीन्द्र पुरी, स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News