Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

पूर्व मुख्यमंत्री के भाई पर संपत्ति कब्जाने का आरोप, शिकायत लेकर ‘जनता दरबार’ पहुंचीं महिला

शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि विरोध करने पर उन्हें कई बार प्रताड़ना और हमलों का सामना करना पड़ा

24 Jun 2026

पूर्व मुख्यमंत्री के भाई पर संपत्ति कब्जाने का आरोप, शिकायत लेकर ‘जनता दरबार’ पहुंचीं महिला

कोलकाता। कोलकाता के हरिश चटर्जी स्ट्रीट की निवासी रंजना हाजरा ने राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री के भाई अजीत बनर्जी के खिलाफ संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पिछले करीब 27 वर्षों से उनकी पैतृक संपत्तियों पर कब्जे की कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने आम लोगों की समस्याएं सुनने के लिए ‘जनता दरबार’ कार्यक्रम शुरू किया है। इसी कार्यक्रम के तहत बुधवार को रंजना हाजरा वहां पहुंचीं और अपनी शिकायत दर्ज कराई।
रंजना हाजरा, जो स्वयं कैंसर से पीड़ित होने का दावा करती हैं, ने आरोप लगाया कि हरिश चटर्जी स्ट्रीट स्थित उनकी कुछ पैतृक संपत्तियों पर वर्ष 1999 से कब्जे की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि एक स्थान पर पहले व्यवसाय शुरू किया गया और बाद में निर्माण कार्य भी किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अन्य संपत्तियों पर भी वर्षों से कब्जे के प्रयास किए गए, जिनमें कुछ मामलों में सफलता मिली।
शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि विरोध करने पर उन्हें कई बार प्रताड़ना और हमलों का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार, वर्ष 2017 में 12-13 हरिश चटर्जी स्ट्रीट स्थित एक संपत्ति पर कब्जा कर वहां व्यवसाय शुरू किया गया। इससे पहले भी उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब सत्ता परिवर्तन के बाद उन्होंने दोबारा उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत सौंपने के बाद उन्हें मामले की जांच कराने और आरोपों की सत्यता की जांच करवाने का आश्वासन मिला है।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस आरोपों पर संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व मुख्यमंत्री के भाई पर संपत्ति कब्जाने का आरोप
शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि विरोध करने पर उन्हें कई बार प्रताड़ना और हमलों का सामना करना पड़ा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News