Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल नहीं रहे, लातूर में घर पर ली अंतिम सांस

उनका जन्म 12 अक्टूबर, 1935 को महाराष्ट्र के लातूर जिले के चाकुर गांव में हुआ था। भारतीय राजनीति में एक हस्ती के रूप में उन्हें संसद, केंद्र सरकार और राज्य विधानसभाओं में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों वाले अपने लंबे और प्रतिष्ठित करियर के लिए याद किया जाता है।

12 Dec 2025

पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल नहीं रहे, लातूर में घर पर ली अंतिम सांस

लातूर (महाराष्ट्र)। पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का आज सुबह लातूर में उनके आवास पर निधन हो गया। 90 वर्षीय पाटिल ने अपने घर पर आखिरी सांस ली। वह कुछ समय से अवस्थ थे। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। उनका जन्म 12 अक्टूबर, 1935 को महाराष्ट्र के लातूर जिले के चाकुर गांव में हुआ था। भारतीय राजनीति में एक हस्ती के रूप में उन्हें संसद, केंद्र सरकार और राज्य विधानसभाओं में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों वाले अपने लंबे और प्रतिष्ठित करियर के लिए याद किया जाता है।

पाटिल ने लोकसभा के 10वें अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और सार्वजनिक जीवन में चार दशकों से अधिक समय तक कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

पाटिल ने 1980 में राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश किया। वह इस साल पहली बार सातवीं लोकसभा के लिए चुने गए और 2004 तक लगातार सात कार्यकाल तक सदस्य बने रहे। 1980-1990 की अवधि के दौरान उन्होंने संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों पर संयुक्त समिति में कार्य किया। बाद में इसके अध्यक्ष बने। संसद में उनका कार्यकाल विभिन्न मंत्रालयों में व्यापक कार्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने रक्षा, वाणिज्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, अंतरिक्ष और महासागर विकास, जैव-प्रौद्योगिकी, कार्मिक और प्रशिक्षण, सार्वजनिक शिकायतें और पेंशन, प्रशासनिक सुधार, रक्षा उत्पादन, नागरिक उड्डयन और पर्यटन सहित कई विभागों में राज्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

वह 2004 से 2008 देश के गृहमंत्री रहे। 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद उन्होंने सुरक्षा चूक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 30 नवंबर, 2008 को इस्तीफा दे दिया। 2010 और 2015 के बीच पाटिल ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासक के तौर पर काम किया। राष्ट्रीय राजनीति में चमकने से पहले पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा के दो बार सदस्य रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल नहीं रहे, लातू
उनका जन्म 12 अक्टूबर, 1935 को महाराष्ट्र के लातूर जिले के चाकुर गांव में हुआ था। भारतीय राजनीति में एक हस्ती के रूप में उन्हें संसद, केंद्र सरकार और राज्य विधा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News