Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जानकारी के अनुसार, चंपाई सोरेन का पोता वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने आया था। वे सभी सिमसा में हिमालयन सैलेट होम स्टे में ठहरे हुए थे। 23 फरवरी को सभी सोलंग/सेथन क्षेत्र घूमने गए थे तथा शाम को पुनः होम स्टे में वापस पहुंच गए थे।

25 Feb 2026

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में घूमने आए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार, चंपाई सोरेन का पोता वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने आया था। वे सभी सिमसा में हिमालयन सैलेट होम स्टे में ठहरे हुए थे। 23 फरवरी को सभी सोलंग/सेथन क्षेत्र घूमने गए थे तथा शाम को पुनः होम स्टे में वापस पहुंच गए थे। मंगलवार को भी सभी होम स्टे के आसपास घूमकर लगभग 12:30 बजे वापस लौटे तो वीर सोरेन सोया हुआ था। उठाने पर उसने बताया कि उसके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है। जिस पर साथियों ने ब्लिंकीट के माध्यम से ऑनलाइन दवाई मंगवाकर उसे दी, जिसके बाद वह पुनः सो गया।

डीएसपी मनाली क्षमादत्त शर्मा ने बताया कि उसके दोस्त अग्नय निवासी उत्तरप्रदेश के अनुसार करीब 02:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। कमरे में जाकर देखा तो वीर सोरेन बेड से नीचे गिरा पड़ा था। तत्पश्चात उसे कृतिन शर्मा की गाड़ी से अस्पताल मनाली लाया गया। अस्पताल लाते समय उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने काफी देर तक सीपीआर दी गई, परंतु जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने वीर सोरेन के शव को मनाली के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की
जानकारी के अनुसार, चंपाई सोरेन का पोता वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने आया था। वे सभी सिमसा में हिमालयन सैलेट होम स्टे में ठहरे हुए थे। 23





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News