Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

अवैध वसूली और छेड़छाड़ के आरोप में कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद गिरफ्तार

 अवैध वसूली और महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद तारकेश्वर चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। तारकेश्वर चक्रवर्ती पहले कोलकाता नगर निगम के 104 नंबर वार्ड के पार्षद रह चुके हैं।

27 Jun 2026

अवैध वसूली और छेड़छाड़ के आरोप में कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद गिरफ्तार

कोलकाता। अवैध वसूली और महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद तारकेश्वर चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। तारकेश्वर चक्रवर्ती पहले कोलकाता नगर निगम के 104 नंबर वार्ड के पार्षद रह चुके हैं। इसके अलावा वह निगम के 11 नंबर बोरो के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तारकेश्वर चक्रवर्ती के खिलाफ सर्वे पार्क थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हैं। वह गड़फा-संतोषपुर क्षेत्र के कालीकुमार मजूमदार रोड के निवासी हैं। पहली प्राथमिकी में उन पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा अवैध रूप से काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, महिला को निर्वस्त्र करने की कोशिश, धमकी देने, चोरी तथा जबरन घर में प्रवेश करने जैसी गंभीर धाराएं भी लगाई गई हैं।

दूसरी प्राथमिकी में उनके खिलाफ तोलाबाजी का आरोप दर्ज किया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन होने के बाद विभिन्न नगर निकायों में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कई पूर्व पार्षदों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अधिकांश पर तोलाबाजी और दबाव बनाकर वसूली करने के आरोप हैं। अब इस सूची में 104 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद तारकेश्वर चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अवैध वसूली और छेड़छाड़ के आरोप में कोलकाता नगर निगम के पूर्व
 अवैध वसूली और महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद तारकेश्वर चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। तारकेश्वर चक्रवर्ती पहले कोलकाता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News