वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पूर्व मंत्री और चार बार के विधायक सौमेन महापात्र ने तृणमूल कांग्रेस से नाराजगी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।
मेदिनीपुर। पूर्व मंत्री और चार बार के विधायक सौमेन महापात्र ने तृणमूल कांग्रेस से नाराजगी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।
बुधवार देर शाम सौमेन महापात्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही वह पार्टी की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं। उनका आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस अब "कॉरपोरेट संस्कृति" के अनुसार चल रही है। उन्होंने दावा किया कि मंत्री रहने के दौरान भी मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाना आसान नहीं था।
उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से इनकार करने के बाद पिछले तीन वर्षों से उन्हें पार्टी में उपेक्षित किया गया। पहले उन्हें मंत्री पद से हटाया गया और बाद में जिलाध्यक्ष पद भी छीन लिया गया।
शुभेंदु अधिकारी की प्रशंसा करते हुए महापात्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अजय मुखर्जी के बाद मेदिनीपुर में सबसे बड़ा राजनीतिक परिवर्तन शुभेंदु अधिकारी ने ही किया है। उनके अनुसार, परिस्थितियों के कारण शुभेंदु को तृणमूल छोड़नी पड़ी थी।
सौमेन महापात्र ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस में टूट की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि यदि शुभेंदु अधिकारी और शमिक भट्टाचार्य चाहें तो वह भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शामिल होकर जनता की सेवा करने के लिए तैयार हैं।