Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

गिरफ्तारी से बचने हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व मंत्री मानस भुइयां

धोखाधड़ी मामले में कानूनी संरक्षण की मांग, याचिका दायर करने की अनुमति

24 Jun 2026

गिरफ्तारी से बचने हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व मंत्री मानस भुइयां

कोलकाता। वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में नाम सामने आने के बाद राज्य के पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए कोलकाता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने उन्हें इस संबंध में याचिका दायर करने की अनुमति प्रदान कर दी है, जिस पर इसी सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले की सबंग विधानसभा सीट से 7 बार विधायक रह चुके मानस भुइयां ने हाल ही में 13 जून को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपकर तृणमूल से नाता तोड़ लिया था। 
पार्टी छोडऩे के तुरंत बाद उनके खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ। सबंग के विष्णुपुर ग्राम पंचायत निवासी एक युवक ने 10 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि विधानसभा चुनाव से पहले उसकी पत्नी को तत्कालीन मंत्री मानस भुइयां की मध्यस्थता में सीआईएसबी सर्विसेज में नौकरी मिली थी। आरोप है कि नौकरी के बदले उसे शेख अबू कालान बक्स और भोलानाथ डे को 5 लाख रुपये देने पड़े थे। युवक की पत्नी को मार्च का वेतन मिला, लेकिन 2 महीने के भीतर ही उसे काम से हटा दिया गया। 
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व सिंचाई मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी ओर, मानस भुइयां ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई बदनामी की कोशिश करार दिया है। हाईकोर्ट के साथ-साथ उन्होंने मेदिनीपुर जिला अदालत में भी अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है, जिस पर 29 जून को सुनवाई होनी तय है। फिलहाल इस मामले ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गिरफ्तारी से बचने हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व मंत्री मानस भुइयां
धोखाधड़ी मामले में कानूनी संरक्षण की मांग, याचिका दायर करने की अनुमति





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News