Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

बंगाल में पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास गिरफ्तार, महुआ मोइत्रा ने बताया भाजपा की साजिश

पश्चिम बंगाल में राहत सामग्री में कथित अनियमितता के मामले में पूर्व कारा मंत्री उज्ज्वल विश्वास को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उनके आवास के बाहर कथित राहत सामग्री घोटाले को लेकर लोगों का भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने उन पर अंडे भी फेंके।

10 Jun 2026

बंगाल में पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास गिरफ्तार, महुआ मोइत्रा ने बताया भाजपा की साजिश

कृष्णनगर। पश्चिम बंगाल में राहत सामग्री में कथित अनियमितता के मामले में पूर्व कारा मंत्री उज्ज्वल विश्वास को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उनके आवास के बाहर कथित राहत सामग्री घोटाले को लेकर लोगों का भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने उन पर अंडे भी फेंके। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें मौके से निकालकर हिरासत में लिया और बाद में पूछताछ के उपरांत देर रात गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बुधवार को कृष्णनगर जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।

उज्ज्वल विश्वास की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है। कृष्णनगर से तृणमूल कांग्रेस लाेकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को इस कार्रवाई को पूरी तरह राजनीतिक बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि वह स्वयं भी विधायक रह चुकी हैं और राज्य के सभी विधायकों को ईद या अन्य बड़े त्योहारों के अवसर पर वितरण के लिए कपड़े तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय लोगों की सहायता के लिए तिरपाल जैसी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। उनके अनुसार कई विधायक इन सामग्रियों को अपने घरों या गोदामों में रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि उज्ज्वल विश्वास ने भी इन्हें अपने घर में सुरक्षित रखा था।

तृणमूल सांसद ने कहा कि ईद से पहले चुनाव की घोषणा हो जाने के कारण इन सामग्रियों का वितरण नहीं हो सका था, जिसके चलते वे उनके घर पर ही रखी हुई थीं। उन्होंने बताया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद चार जून को एक प्रशासनिक निर्देश जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि पूर्व विधायकों के पास मौजूद सरकारी राहत सामग्री को संबंधित एसडीओ या बीडीओ के माध्यम से वापस सरकारी अभिरक्षा में लिया जाए।

महुआ मोइत्रा के अनुसार, उज्ज्वल विश्वास ने भी प्रशासन को पत्र लिखकर अपने घर में रखी राहत सामग्री को ले जाने का अनुरोध किया था। उन्होंने दावा किया कि नौ जून को बीडीओ कार्यालय की ओर से एक वाहन सामग्री लेने के लिए भेजा गया था। इसी दौरान भाजपा के कुछ कार्यकर्ता और समर्थक वहां पहुंचे तथा कथित रूप से तोड़फोड़ की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के साथ धक्का-मुक्की की गई और उन पर अंडे फेंके गए।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि उज्ज्वल विश्वास एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता हैं और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को भाजपा की सुनियोजित साजिश करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।-

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास गिरफ्तार, महुआ मोइत्र
पश्चिम बंगाल में राहत सामग्री में कथित अनियमितता के मामले में पूर्व कारा मंत्री उज्ज्वल विश्वास को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उनके आ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News