Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

नैहाटी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक चट्टोपाध्याय गिरफ्तार, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले समेत कई मामलों में कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को नैहाटी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और तृणमूल कांग्रेस नेता अशोक चट्टोपाध्याय को पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
 

15 Jul 2026

नैहाटी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक चट्टोपाध्याय गिरफ्तार, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले समेत कई मामलों में कार्रवाई

उत्तर 24 परगना। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को नैहाटी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और तृणमूल कांग्रेस नेता अशोक चट्टोपाध्याय को पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ वर्ष 2025 में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, घरों में तोड़फोड़, महिला से छेड़छाड़, दंगा भड़काने की कोशिश और अन्य आपराधिक मामलों में शिकायतें दर्ज हैं। कुछ दिन पहले उनके बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन के पश्चात कई नगरपालिकाओं में प्रशासनिक गतिरोध की स्थिति पैदा हो गई थी। नैहाटी नगरपालिका में भी तत्कालीन चेयरमैन अशोक चट्टोपाध्याय सहित कई पार्षदों ने कार्यालय आना बंद कर दिया था, जिससे नगरपालिका का कामकाज प्रभावित हुआ।

बताया जाता है कि मई में अशोक चट्टोपाध्याय एक बार नगरपालिका पहुंचे थे, जहां उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान कुछ नगरपालिका कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई थी।

बाद में अशोक चट्टोपाध्याय ने नगरपालिका के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नैहाटी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक चट्टोपाध्याय गिरफ्ता
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को नैहाटी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News