Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

शेख हसीना ने शनिवार को बांग्लादेश अवामी लीग के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत और मुख्यमंत्री पद संभालने पर वह सुवेंदु अधिकारी को अपनी ओर से तथा बांग्लादेश की जनता की ओर से हार्दिक बधाई देती हैं।

09 May 2026

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं बांग्लादेश अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

शेख हसीना ने शनिवार को बांग्लादेश अवामी लीग के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत और मुख्यमंत्री पद संभालने पर वह सुवेंदु अधिकारी को अपनी ओर से तथा बांग्लादेश की जनता की ओर से हार्दिक बधाई देती हैं।

हसीना ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता का जनादेश सुवेंदु अधिकारी के सशक्त और जनोन्मुखी नेतृत्व में उनके गहरे विश्वास और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत और बांग्लादेश की मित्रता के इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है तथा दोनों पक्ष भाषा, संस्कृति और विरासत के साझा संबंधों से जुड़े हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारत और बांग्लादेश के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। पड़ोसी होने के नाते बांग्लादेश हमेशा पश्चिम बंगाल की समृद्धि और शांति की कामना करता रहा है। आशा है कि सुवेंदु अधिकारी के कार्यकाल के दौरान हमारे बीच आपसी सहयोग की सुदीर्घ परंपरा और भी अधिक सुदृढ़ होगी। हम दोनों जनता के साझा विकास और कल्याण के लिए मिलकर कार्य करना जारी रखेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री हसीना ने सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की भी कामना की।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सुवेंदु अधिकार
शेख हसीना ने शनिवार को बांग्लादेश अवामी लीग के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत और मुख्यमंत्री पद संभालने पर वह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News