Please wait
बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic

ईडी मामले में पूर्व एसएससी अधिकारी शांति प्रसाद सिन्हा को हाई कोर्ट से मिली जमानत

उच्च न्यायालय के ताजा आदेश के बाद सिन्हा की रिहाई का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे चर्चित स्कूल भर्ती मामलों में यह एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है

27 Feb 2026

ईडी मामले में पूर्व एसएससी अधिकारी शांति प्रसाद सिन्हा को हाई कोर्ट से मिली जमानत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के पूर्व अधिकारी शांति प्रसाद सिन्हा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन मामले में शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई।
न्यायमूर्ति जॉय सेनगुप्ता की एकल पीठ ने सख्त शर्तों के साथ सिन्हा की जमानत अर्जी मंजूर की। अदालत ने उन्हें पांच लाख के निजी मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने और स्थानीय क्षेत्र से बाहर न जाने का आदेश दिया गया है, जिससे उनकी विदेश यात्रा पर रोक रहेगी।
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि वह मामले से जुड़े गवाहों को प्रभावित करने या साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करेंगे। साथ ही उन्हें थाने और जांच अधिकारी को दो सक्रिय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि उनसे लगातार संपर्क सुनिश्चित किया जा सके।
शांति प्रसाद सिन्हा 2022 से कथित स्कूल भर्ती घोटाले के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में थे। इससे पहले वर्ष 2024 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज मामले में उन्हें उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल चुकी थी। हालांकि ईडी का मामला लंबित होने के कारण उनकी रिहाई संभव नहीं हो पाई थी।
ईडी ने आरोप लगाया है कि स्कूल भर्ती प्रक्रिया में धन के बदले अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई। जांच एजेंसियों का दावा है कि कुछ अभ्यर्थियों को खाली उत्तर पुस्तिका जमा करने के बावजूद नौकरी दी गई। इस मामले में सिन्हा का नाम सीबीआई द्वारा दाखिल कई आरोपपत्रों में भी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि, इसी भर्ती घोटाले में राज्य शिक्षा विभाग के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का नाम भी सामने आया था, जिन्हें लंबी न्यायिक हिरासत के बाद जमानत मिल चुकी है।
उच्च न्यायालय के ताजा आदेश के बाद सिन्हा की रिहाई का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे चर्चित स्कूल भर्ती मामलों में यह एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसएससी अधिकारी शांति प्र. सिन्हा को हाईकोर्ट से मिली जमानत
उच्च न्यायालय के ताजा आदेश के बाद सिन्हा की रिहाई का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे चर्चित स्कूल भर्ती मामलों में यह एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News