पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्मल घोष के पुत्र तीर्थंकर घोष को रविवार देर रात दक्षिणेश्वर से खड़दह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीर्थंकर इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में पानीहाटी से तृणमूल के उम्मीदवार थे।
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्मल घोष के पुत्र तीर्थंकर घोष को रविवार देर रात दक्षिणेश्वर से खड़दह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीर्थंकर इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में पानीहाटी से तृणमूल के उम्मीदवार थे।
निर्मल घोष और उनके पुत्र के विरुद्ध कथित तौर पर रंगदारी, अवैध आग्नेयास्त्र प्रदर्शन तथा लॉटरी टिकट हड़पने सहित अनेक आरोप लगाए गए हैं। इन मामलों में खड़दह थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे।
इसी बीच शनिवार को ऋतब्रत बनर्जी गुट की तृणमूल बैठकस्थल पर पूर्व विधायक निर्मल घोष को देखा गया था। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई। राज्य के मंत्री अर्जुन सिंह तथा पानीहाटी की विधायक एवं आर. जी. कर प्रकरण की पीड़िता की मां ने भी इस विषय पर आवाज उठाई थी।
रविवार देर रात तीर्थंकर घोष की गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्हें किस विशेष मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाल के दिनों में पूर्व विधायक निर्मल घोष और उनके पुत्र का नाम कथित रंगदारी सहित विभिन्न मामलों में सामने आया है। दो वर्ष पूर्व एक व्यक्ति से लॉटरी टिकट छीन लेने का आरोप भी दोनों के विरुद्ध लगाया गया था। आरोप है कि पिता-पुत्र ने आग्नेयास्त्र दिखाकर लॉटरी टिकट अपने कब्जे में ले लिया था।
उल्लेखनीय है कि रविवार को ही रंगदारी और अवैध भूमि कब्जे के आरोप में खड़दह थाना पुलिस ने निर्मल घोष के करीबी माने जाने वाले हिमांशु देव को गिरफ्तार किया था। वह पानीहाटी नगरपालिका के पार्षद हैं। इसके अगले ही दिन निर्मल घोष के पुत्र की गिरफ्तारी हुई है।
कागजों में निर्मल घोष अब भी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। हालांकि, शनिवार को ऋतब्रत बनर्जी गुट की बैठक स्थल पर उनकी उपस्थिति के बाद ऋतब्रत ने दावा किया था कि निर्मल घोष को बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया था और वह स्वयं वहां पहुंचे थे। उन्होंने यह भी कहा था कि निर्मल को उनके गुट में शामिल करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।