Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अमित शाह की बैठक में पूर्व तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय के शामिल होने के राज्यसभा उपचुनाव से पहले बढ़ीं राजनीतिक अटकलें

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सोमवार रात को कोलकाता के अलीपुर स्थित सरकारी अतिथि भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद और पूर्व राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय की मौजूदगी ने नई राजनीतिक अटकलों को जन्म दे दिया है।

07 Jul 2026

अमित शाह की बैठक में पूर्व तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय के शामिल होने के राज्यसभा उपचुनाव से पहले बढ़ीं राजनीतिक अटकलें

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सोमवार रात को कोलकाता के अलीपुर स्थित सरकारी अतिथि भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद और पूर्व राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय की मौजूदगी ने नई राजनीतिक अटकलों को जन्म दे दिया है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद अमित शाह ने अलीपुर स्थित सरकारी अतिथि भवन में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। इसी बैठक में सुखेंदु शेखर राय को भी बुलाया गया। भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक में उनकी उपस्थिति राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई।

सुखेंदु शेखर राय ने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, लेकिन अब तक उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। ऐसे में अमित शाह की मौजूदगी वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में उनका शामिल होना आगामी राजनीतिक रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

संयोग से सोमवार को ही निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी की। ये सीटें तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई हैं। इनमें सुखेंदु शेखर राय के अलावा सुष्मिता देव और प्रकाशचिक बराइक शामिल हैं।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, भाजपा अगले एक-दो दिनों में इन तीनों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। पार्टी के भीतर ऐसी चर्चा है कि सुखेंदु शेखर राय को राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

सुखेंदु शेखर राय लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रहे हैं। उन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे और आरजी कर मेडिकल कॉलेज प्रकरण के बाद उन्होंने पार्टी और प्रशासन की कार्यशैली पर सार्वजनिक रूप से सवाल भी उठाए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा के कई केंद्रीय नेताओं के साथ उनके पुराने व्यक्तिगत संबंध भी इस बढ़ती नजदीकी का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमित शाह की बैठक में पूर्व तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय के
पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सोमवार रात को कोलकाता के अलीपुर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News